50 हजार रुपये और जमीन के कागजात चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे चोर
बाराबंकी, जून 15 -- निन्दूरा, संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा में रविवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश कर कमरे में रखा बक्सा चोरी कर लिया। चोर बक्सा घर से कुछ दूर ले जाकर तोड़ा और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी व जमीन के महत्वपूर्ण कागजात निकालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम बसारा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के निकट गढ़ी रोड निवासी गया प्रसाद के घर रविवार रात चोर छत के रास्ते अंदर घुस आए। चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। यह भी पढ़ें- पचास हजार रुपये और जमीन के कागजात चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे चोर सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कुर्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.