प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- कुंडा (प्रतापगढ़), संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय से संबद्ध हरदो पट्टी पीएचसी में स्वीपर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर बीपीएम ने (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। बीपीएम को पहली किस्त के 50 हजार रुपये लेते हुए प्रयागराज की विजिलेंस टीम ने बुधवार दोपहर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के लोग बिना स्थानीय थाने को खबर दिए आरोपी को साथ लेकर प्रयागराज चले गए। बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी अनिल कुमार सरोज ने मामले में प्रयागराज विजिलेंस के एसपी से छह अप्रैल को शिकायत की थी। बताया कि बाघराय सीएचसी से संबद्ध पीएचसी हरदो पट्टी में स्वीपर के पद के लिए उसने एक अप्रैल को सीएचसी बाघराय के बीपीएम अमित मिश्र को आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि इस पद पर नियुक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपये लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.