शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। जैतीपुर थाने में रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए सिपाही विवेक कुमार पर अब भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एंटी करप्शन टीम की जांच में सामने आया है कि एक विवेचना से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था। पहली किश्त के रूप में 35 हजार रुपये लेते समय बरेली एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- जैतीपुर थाने में 35 हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर का हमराही गिरफ्तारशिकायतकर्ता की शिकायत बदायूं और बरेली के रहने वाले शिकायतकर्ता सुधांशु कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि जैतीपुर थाने में तैनात सिपाही विवेक कुमार विवेचना से नाम निकालने के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता कई दिनों से पुलिस के संपर्क में था और लगातार उसपे रुपये देने का दबाव बन...