नई दिल्ली, मई 4 -- OTD CM फेलोशिप: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार शाम लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में वन ट्रिलियल डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (OTD CM Fellowship) को मंजूरी दे दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक (One) ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचाने के लक्ष्य में जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना है। इसके मद्देनजर हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला ओटीडी सेल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एक ओटीडी फेलो (आर्थिक विकास) और एक ओटीडी फेलो (डेटा विश्लेषक) को ओटीडी सीएम फेलो के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया गया है। ये फेलो विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कृषि, उद्योग, निवेश, अवसंरचना, पर्यटन, रोजगार और जिला घरेलू उत्पाद (DDP) से संबंधित संकेतांक...