आजमगढ़, मई 25 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक रोशन हैदरी बेलहरी इमामअली गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोर घर में घुस कर 50 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों को रात में ही घटना की जानकारी हुई। रविवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर स्थित पोखरी में टूटा हुआ बक्सा और बिखरा हुआ सामान पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थाना क्षेत्र के चक रोशन हैदरी बेलहरी इमामअली गांव निवासी लाल बहादुर की दोनों बहुएं बड़े बेटे के साथ मायके गई हुई हैं। शिनवार की रात को लाल बहादुर का छोटा बेटा प्रमोद मकान के ऊपरी तल पर रात में सो रहा था। यह भी पढ़ें- 20 हजार नकदी सहित लाखों की चोरी लालबहादुर गर्मी के कारण बाहरी दरवाजा में ताला बंद कर पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात में ...