सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना मंडी क्षेत्र में मायके से 50 हजार रुपये न लाने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति, सास-ससुर और देवर ने मिलकर पहले विवाहिता के साथ मारपीट की, फिर उस पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर गश्त कर रही डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले, जिससे विवाहिता की जान बच सकी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फरहाना पत्नी जाहीद पुत्री शाहीद ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी पुराना कलसिया रोड निवासी जाहीद पुत्र कल्लू के साथ हुई थी। आरोप है कि मनमर्जी दहेज न मिलने पर ससुराल के लोग परेशान करना शुरू कर दिया था और मारपीट करने लगे थे। पीड़िता के अनुसार, ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.