कटिहार, अप्रैल 22 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 50 हजार रुपये के लेन-देन विवाद में एक युवक को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।पीड़ित दिलीप चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्होंने भवानीपुर गांव में पलंग बनाने वाले को बनाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। तय समय पर जब वह पलंग लेने पहुंचे तो आरोपियों ने ना तो पलंग दिया और न ही पैसे लौटाए। उल्टा विरोध करने पर उन्हें मोबाइल चोर बताकर बेरहमी से मारपीट की गई और रस्सी से बांधकर गांव में घसीटते हुए घुमाया गया। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.