नई दिल्ली, मई 26 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बुक 'अपनापन' की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके टेक्नोलॉजी प्रेम पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते थे कि भारत के विकास में टेक्नोलॉजी की कितनी जरूरत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें विधायकों और सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय कराने के आदेश दिए थे।ईमेल की बात पर लगे ठहाके शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान पूर्व में हुई एक बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें ईमेल पर चर्चा छिड़ी थी। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र भाई प्रभारी बनकर आए। मैं प्रदेश का महामंत्री था। एक बैठक हुई चुनाव की तैयारी की। उस बैठक में नरेंद्र भाई ने पूछा कि ये बताओ किसके पास ई मेल आईडी है? अब यहां तो ईमेल आईडी से कोई वास्ता ही नहीं है। लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। एक क्षण सन्नाटा। फिर...