आगरा, फरवरी 27 -- Agra News: यूपी में एसटीएफ नोएडा और आगरा यूनिट ने शुक्रवार की रात आगरा के एकता थाना क्षेत्र में 50 हजार के इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में मार गिराया। वह कुख्यात रणदीप भाटी व अमित कसाना गैंग का शार्प शूटर था। वर्ष 2016 में उसने गौतमबुद्धनगर में एडीजे के पीएसओ से .9 एमएम की सरकारी पिस्टल लूटी थी। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से वही पिस्टल बरामद की गई है। शूटर पवन की घेराबंदी के लिए एसटीएफ टीम कई दिनों से आगरा में रेकी कर रही थी। आगरा को उसने अपनी शरणस्थली बना लिया था। आगरा में भी उसके खिलाफ रंगदारी का एक मुकदमा दर्ज है। सिरौली, लोनी (गाजियाबाद) निवासी पवन उर्फ कल्लू एसटीएफ के रडार पर था। शासन द्वारा चिन्हित रणदीप भाटी व अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर पवन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कई दिनों से एसटीएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.