50 हजार के इनामी नासिर ने तुड़वाई जमानत, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में किया सरेंडर
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रापर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या में वांछित फरार 50 हजार के इनामी नासिर जमाल ने गैंगस्टर के एक मामले में अपनी जमानत तुड़वाई कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। करेली पुलिस ने न्यायालय ने उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। पुलिस अब तक हत्याकांड में मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी समेत कइयों को जेल भेज चुकी है।करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास आठ अप्रैल को प्रापर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद कई और नाम प्रकाश में आए, जिसे दर्ज एफआईआर में शामिल किया गया। इस मामले में फरार नासिर जमाल पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.