बलिया, सितम्बर 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के अतडरिया गांव की पूर्व प्रधान फूलमति समेत आधा दर्जन हत्याकांड में शामिल कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली गांव निवासी शातिर नक्सली अपराधी राजकुमार वर्मा को एसटीएफ की टीम ने असम से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2012 से ही फरार नक्सली पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ की कार्रवाई एसटीएफ को काफी दिनों से फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने की सूचना मिल रही थी। उच्चाधिकारियों ने एसटीएफ की अलग-अलग इकाईयों को इनकी सूचनाएं जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी क्रम में एसटीएफ वाराणसी के सीओ शैलेश प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव अपनी टीम छानबीन में जुटे थे। जानकारी मिली कि 50 हजार का इनामी नक्सली राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा असम...