लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- लखीमपुर, संवाददाता। समूह की महिलाओं में से आईपीआरपी (इंटरनल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन) के चयन में 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्कालीन जिला प्रबंधक के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिशन निदेशक के निर्देश पर उपायुक्त स्वत:रोजगार जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने एफआईआर दर्ज कराई है। आउटसोर्सिंग से तैनात मिशन प्रबंधक कासिम अली को पहले ही हटा दिया गया है और अब एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपायुक्त स्वत: रोजगार जीतेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि फूलबेहड़ की ब्लॉक मिशन मैनेजर सीमा सिंह मौर्य व प्रवीत उमराव ने एक शिकायत मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने जिला ग्रामीण आजीविका मिशन में आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्ति दिलाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.