सहरसा, अप्रैल 11 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। काशनगर थाना क्षेत्र के मक्करी गांव में रंगदारी और लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। गुरुवार को गांव निवासी रवि कुमार से मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर उनका मोबाइल व पांच हजार रुपये नगद छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।पीड़ित रवि कुमार ने काशनगर थाना में आवेदन देकर फतेहपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार, अगरजीत कुमार एवं रजनीश कुमार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार तीनों आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने रवि से कहा कि बहुत कमाते हो, 50 हजार रंगदारी दो और इसी दौरान उनका मोबाइल व कमर से रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.