50 हजार की इनामी आफ्शा की गिरफ्तारी के लिए मऊ में छापा
मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। मुख्तार अंसारी की पचास हजार की इनामिया फरार घोषित पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में मऊ और गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने नपा के पूर्व चेयरमैन के आवास पर छापेमारी किए। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व चेयरमैन से गहन पूछताछ किया, लेकिन आफ्शा को लेकर पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला। एक घंटे तक चली छापेमारी के बाद आफ्शा को लेकर कोई भी अहम जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस टीम बैरंग वापस हो गई। उधर पुलिस टीम की छापेमारी से मुख्तार समर्थकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। मऊ सदर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बाहुबली विधायक मृतक मुख्तार अंसारी निवासिनी युसूफपुर मुहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के खिलाफ मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला में गैंगस्टर समेत गंभीर धाराओं में चार मुकदमें हैं। जबकि गाजीपुर जिले में दस मुकदमे दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.