आगरा, जुलाई 8 -- थाना एत्मादपुर क्षेत्र में करीब पंद्रह साल पूर्व एक ढाबे से पुलिस की गाड़ी लेकर फरार होने के मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी सुनील कुमार दिल्ली में गिरफ्तार हुआ है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में कोलकाता में लूट की घटना के आरोपित सुनील कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी। टीम एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी थी। आरोपित सुनील कुमार पुलिस की गाड़ी में ही बैठा हुआ था। वह पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया था। आरोपित सुनील कुमार मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है। इन दिनों नई दिल्ली में रह रहा था। एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उसे निगम घाट पार्किंग थाना कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...