प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने 50 हजार के इनामी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी विकास सोरण को जींद हरियाणा से पकड़ा गया। उस पर आजमगढ़ पुलिस की ओर से इनाम राशि घोषित की गई थी।हरियाणा के हिसार निवासी विकास सोरण वर्तमान में सिविल लाइन जिला जींद में छुपकर रह रहा था। एसटीएफ ने शनिवार की रात उसे हुड्‌डा ग्राउंड के सामने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि गैंग के सरगना सुनील कुमार के साथ मिलकर कई साल से उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में शराब तस्करी का काम करता है। चंडीगढ़ और हरियाणा से अवैध शराब पिकअप गाड़ी में लोडकर उस पर घरेलू सामान रखकर फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर अवैध शराब बिहार प्रारंभ भेजता है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद सितंबर 2023 में आजमगढ़ के देवगांव ...