बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के थाना असन्द्रा क्षेत्र में शनिवार देर रात स्वाट टीम और असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया गया। आरोपी पर बाराबंकी और लखनऊ के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग-स्वाट टीम और थाना असन्द्रा पुलिस शुक्रवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.