सुल्तानपुर, मार्च 1 -- बल्दीराय संवाददाता। सेमरा गांव के पास धुनीबाबा मोड़ पर शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार का ईनामी बदमाश दबोचा गया। पुलिस की गोली बदमाशा के पैर में लगी है। थानाध्यक्ष बल्दीराय ने बताया कि बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शनिवार की रात संदिग्धों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सेमरी गांव के पास धुनीबाबा मोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश की पहचान आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.