50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा-सिपाही घायल
बदायूं, जुलाई 1 -- डकैती की वारदात में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की फायरिंग में दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके पास से कुछ जेवर और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है। मुठभेड़ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे बहेड़ी गांव स्थित प्रस्तावित जेल के पास हुई। दरअसल, 19 मई की रात इस्लामनगर कस्बे में निजाकत के घर 12 से अधिक बदमाशों ने 19 लाख रुपये की नकदी व जेवरात की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस एनकाउंटर 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल इस दौरान बदमाशों ने निजाकत, उनकी बहू, भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.