सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जनपद के थाना बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि बल्दीराय पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित बदमाश अवैध असलहे के साथ पारा बाजार की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। जब आरोपी ने खुद को चारों ओर से घिरा देखा तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी का...