लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के बछेपारा मोड़ पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसको ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया है। पकड़ा गया बदमाश फरधान थाना क्षेत्र में हुई लूट में शामिल था। थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर कुमार गौतम ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अच्छन पुत्र लल्लन निवासी पीरपुर थाना फरधान खीरी का है। अच्छन की जमा तलाशी पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस,1150 रुपया व एक मोटरसाइकिल मिली है। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी करके उसे पकड़ लिया है। जिसको जेल भेजा गया है। बदमाश को पकड़ने में थानाध्यक्ष प्रवीर कुमार गौतम, एसआई जितेंद्र पाल, बेहजम चौकी इंचार्ज संदीप यादव, निशार अली और सर्विलांस सेल प्रभारी शामिल रहे।

ह...