हरदोई, मार्च 29 -- शाहाबाद। नगर क्षेत्र में फरवरी में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ आलोक नारायण राज ने बताया कि 18 फरवरी को आगमपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक सभासद की बहू के कान से सोने के झाले छीन लिए थे। पुलिस ने 3 मार्च को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हरियाली बाजार के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रामप्रताप को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक एकलाख हैदर खां, उपनिरीक्षक मोहम्मद अमजद, प्रदीप पांडेय, हेड सिपाही हबीब खान, सिपाही वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.