50 हजार का इनामी बदमाश कैलाश उर्फ कारे यादव गिरफ्तार
खगडि़या, अक्टूबर 2 -- गोगरी । एक संवाददाता एसटीएफ व जिले की परबत्ता पुलिस ने कार्रवाई कर 50 हजार के इनामी बदमाश कैलाश उर्फ कारे यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इनामी बदमाश जिले के परबत्ता थानान्तर्गत अगुवानी पंचायत के बबराहा गांव निवासी दशरथ यादव का पुत्र बताया जा रहा है। गोगरी एसडीपीओ चंदन ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि खगड़िया पुलिस को वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसपी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 50 हजार के इनामी बदमाश को परबत्ता थाना पुलिस, डीआईयू खगड़िया की टीम एवं एसटीएफ एसओजी-3 अभियान दल-12 की संयुक्त कार्रवाई में करना चौक स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। यह परबत्ता थाना कांड में वांछित था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.