वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ वाराणसी ने बुधवार देर रात लोहता के धमारिया मैदान के पास से इनामी गो तस्कर औरंगाबाद (सिगरा) के लहंगपुरा निवासी मो. अरशद को गिरफ्तार कर लिया। उस पर चंदौली पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मो. अरशद के खिलाफ चंदौली के कोतवाली थाने में केस दर्ज है, जिसमें वह वांछित था। बुधवार रात जानकारी मिली कि वह लोहता के धमरिया कस्बे के पास मौजूद है। डीएसपी शैलेश प्रताप सिंह की निगरानी में गठित टीम निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसपर सिगरा थाने में वर्ष 2020 एवं 2021 में मारपीट का कसे दर्ज किया गया था। मो. अरशद का सम्पर्क गो-वंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग से हो गया, इसके बाद वह गो-वंशीय पशुओं की तस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.