50 हजार का इनामी गोकश अवसाब गिरफ्तार
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस और सीआईडब्लू टीम ने चोरी, गोकशी तथा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अवसाब को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वह करीब सात माह से फरार चल रहा था। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। मंझनपुर के एदिलपुर निवासी बुदुनलाला ने 24 फरवरी को स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 22 फरवरी की रात उनकी गाय चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में मोनू, अवसाब और अदीब के नाम सामने आए। मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मोनू को पुलिस ने एक मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अवसाब फरार था। अवसाब की गिरफ्तारी के लिए आईजी प्रयागराज परिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.