प्रयागराज, मार्च 31 -- एसटीएफ ने मंगलवार की सुबह 50 हजार रुपये के इनामी और गोकशी के संगीन मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शिवकुटी इलाके से पकड़ा गया, जहां वह लंबे समय से छिपकर रह रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि थाना देल्हूपुर, प्रतापगढ़ में दर्ज मामले में फरार चल रहा इनामी आरोपी शिवकुटी क्षेत्र में मौजूद है। इस पर टीम ने मंगलवार सुबह तेलियरगंज चौराहे के पास आजाद मार्केट के सामने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूरामुफ्ती क्षेत्र के अहमदपुर असरौली हटवा निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने 17 जनवरी को अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतापगढ़ के बरसंडा गांव से गोवंश की चोरी करने के बाद उनकी हत्या कर और अवशेषों को नदी में फेंकने की वारदात की थी। इस मामले में थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद से मोहम्मद इब्राहिम फ...