आजमगढ़, अगस्त 30 -- अजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के सरगना को लखनऊ के परिवर्तन चौक से गिरफ्तार किया है। वह कई साल से फरार चल रहा था, उसके विरुद्ध कारीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आइमा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव बाइक की चोरी कर पार्ट्स बेचता था। दो साल पूर्व पुलिस ने छापेमारी कर उसके गिरोह के छह लोगों को पकड़ा था। गिरोह का सरगना प्रमोद कुमार यादव फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने 50 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार जनपद की पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसका लोकेशन लखनऊ में मिला। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय, उप निरीक्षक सौरभ त्रिपा...