अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने लूट से सम्बंधित एक मुकदमे में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी नेहा सिद्धार्थ, स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक विनोद यादव ने आदित्य कुमार पुत्र फागूलाल निवासी लॉ कॉलेज के पीछे गौसपुर सोसाइटी का पूरा कोतवाली अकबरपुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आदित्य लूट से सम्बंधित मुकदमे में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.