50 हजार का इनाम, 38 मुकदमे...सुशील मूंछ का शूटर विपुल उर्फ 'खूनी' एनकाउंटर में ढेर
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने 50 हजार के इनामी सुशील मूंछ गैंग के शार्प शूटर और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विपुल उर्फ खूनी को बागपत के सिंघावली अहीर में एनकांउटर में शनिवार शाम को मार गिराया। आरोपी के पास से एक बाइक, दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। शामली में वर्ष 2014 में हुए हत्याकांड में विपुल वादी, गवाहों को धमकी दे रहा था और रंगदारी मांग रहा था। आरोपी सुपारी लेकर हत्या करने का काम भी करता था। फिलहाल प्रकरण में शामली पुलिस को सूचना दी गई है। अपराधी विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल सिंह शामली के कांधला थाने के गांव भभीसा का निवासी था। विपुल की कांधला थाने में हिस्ट्रीशीट 24-ए खुली हुई थी। वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सदस्य रहा है। आरोपी ने सुशील मूंछ के कहने पर कई वारदात अंजाम दी थी। इसके खिलाफ 38 मुकदमे अलग अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.