प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित पशु तस्कर महफूज को बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है। कोरांव थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्लामपुर में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली कि महफूज नालंदा में छिपा है। टीम ने घेराबंदी कर अस्तकी मस्जिद के पास गली से उसे गिरफ्तार कर लिया। महफूज रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोरांव थाने में नौ अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार के इस्लामपुर में छिपकर रह रहा था। उसके खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत पहले भी वर्ष 2018 में...