50 हजारी हिस्ट्रीशीटर जावेद ने हापुड़ न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बागपत, मई 27 -- बागपत। रटौल के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर जावेद उर्फ सलीम ने पुलिस को चकमा देकर हापुड़ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर स्कूल निदेशक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मोबाइल लूटने के मामले में इनाम घोषित हुआ था। मूलरूप से रटौल कस्बा निवासी जावेद उर्फ सलीम हाल निवासी नंगला गोविंदपुर थाना ककौड़ (बुलंदशहर) शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, हत्या समेत संगीन अपराधों के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 22 अप्रैल को उसने सीबीएसएम पब्लिक स्कूल के निदेशक कृष्णपाल राणा निवासी भड़ल से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसने मांगनौली गांव निवासी रूपेश के बेटे मयंक से ईंट भट्ठे से लौटते समय 22 अप्रैल को ही मोबाइल फोन लूटा था। दोनों घटनाओं का मुकदमा दोघट थाने पर दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.