अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। 50 से 100 बेड के आयुष हास्पिटल के लिए जमीन की तलाश अभी भी जारी है। शहरी क्षेत्र में इसका निर्माण प्रस्तावित है। जिसके अस्तित्व में आने से आयुष पद्धति से मिलने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी ने पिछले साल इसके लिए डीएम को पत्र लिखा था। जिसके बाद डीएम ने जमीन तलाश करने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी थी। वर्तमान में आयुर्वेद व युनानी चिकित्सा पद्धति की ओर लोगो का रुझान बढ़ा है। प्रस्तावित अस्पताल में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहरी क्षेत्र में इस तरह की सुविधा विकसित होने से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इस पद्धति से बेहतर इलाज सुलभ हो स...