50 से अधिक मरीज बिना उपचार के लौटे, गर्मी में उठानी पड़ी परेशानी
रुडकी, मई 23 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञों की ओपीडी नहीं लगने से पचास से अधिक मरीज बिना इलाज के वापस लौटे। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार शनिवार को अवकाश पर रहे। दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार की ड्यूटी स्वास्थ्य शिविर में लगाई गई थी। ऐसे में अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीज घंटों तक चिकित्सक का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे सेंटर पर रही भीड़, करना पड़ा इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.