बरेली, अप्रैल 15 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए प्रदेश में किशोरियों के लिए शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान 50 से अधिक जिलों में लड़खड़ा गया है। हालत यह है कि 50 से अधिक जिलों में 50 किशोरियों को भी एचपीवी वैक्सीन नहीं लग सकी है। प्रदेश में कुल टीकाकरण का 25 प्रतिशत अकेले बरेली में वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं एटा, भदोही, संतकबीर नगर जैसे जिलों में नाममात्र टीकाकरण हुआ है। शासन ने इस पर नाराजगी जताते हुए किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। प्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच देने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन 28 फरवरी से शुरू हुआ है। यह टीका 14-15 वर्ष आयुवर्ग की किशोरियों को लगाया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के बाद भी यह अधिक अधिकांश जिलों में बेपटरी हो गया है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.