हापुड़, मार्च 3 -- होलिका दहन के अगले दिन रंगों का पर्व देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर में रंग वाले दिन होलिका दहन किया जाता है। जिसके बाद गांव के सब लोग धूमधाम से होली खेलते हैं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहता है। ग्राम प्रधान सर्लेश तेवतिया ने बताया कि आधुनिकता के दौर में बेशक होली मनाने का तरीका बदल गया हो, लेकिन पिछले 50 वर्ष से अधिक समय से गांव के होली चौक पर होलिका दहन के अगले दिन होलिका का दहन किया जाता है। इसमें गांव के सभी लोग बम बजाकर चौक पर आते है और इसके बाद होलिका का दहन किया जाता है। होलिका दहन से पूर्व कोई भी ग्रामीण एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई तक भी नहीं देता है। उन्होंने बताया कि गांव के छोटे बच्चे मोहल्लों में जाकर लोगों को घरों से बुलाते है। इसके...