लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 50 वर्ष पुराने विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ स्थापित की जाएगी। शोधपीठ उन्हीं उच्च शिक्षण संस्थानों में खुलेगी जहां पांच हजार से अधिक छात्र संख्या होगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को शोधपीठ स्थापित किए जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया।

शोधपीठ संचालन और अनुदान उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय व कॉलेजों को पांच-पांच वर्ष के लिए दो-दो करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। एफडी के ब्याज से यह शोधपीठ संचालित होंगी। वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत सहित भारतीय ज्ञान विज्ञान पर शोध किया जाएगा। भारतीय ज्ञान परपंरा पर डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पीएचडी, पोस्ट डॉक्टरेट एवं शोधार्थियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा...