50 सालों में पहली बार, भारत में ढह गया लेफ्ट का आखिरी किला! केरल में हार की ओर LDF
केरल, मई 4 -- भारत की राजनीति में पिछले 5 दशकों में बहुत कुछ हुआ। लेकिन आज के केरल के चुनावी नतीजे जिस ओर जा रहे हैं, वो ये संकेत दे रहे हैं कि पिछले 5 दशकों में पहली बार होगा जब भारत में लेफ्ट की सरकार नहीं होगी। कांग्रेस के बंपर प्रदर्शन के कारण पिनाराई विजयन का एलडीएफ हार रहा है। साल 2011 में पश्चिम बंगाल, 2018 में त्रिपुरा और साल 2026 में केरल से लेफ्ट की विदाई के साथ ही पिछले 5 दशकों में ऐसा पहली बार होगा, जब पूरे देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट का मुख्यमंत्री नहीं होगा। साल 1977 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में लेफ्ट सत्ता में आई। इसके बाद से लगातार 34 सालों तक पश्चिम बंगाल में सत्ता में बनी रही। इस दौरान 1993 से लेकर 2018 तक लेफ्ट ने त्रिपुरा में भी शासन किया। केरल में लेफ्ट की हर पांच सालों के अंतर पर सरकार आती रही और साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.