उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव। शहर के गार्डन में संकल्प सेवा समिति और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 253 वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बेसिक शिक्षा विभाग के 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मुख्य अतिथि में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी उत्साह बढ़ाकर इस तरह के कार्यक्रमोंे में शिक्षक और कर्मचारियों की भागीदारी को सराहा। रक्त देने वालों में संजय कुमार कनौजिया, कृष्ण शंकर मिश्र, अक्षय कटियार, संतोष सिंह चौहान, दीपक वर्मा, जितेंद्र सिंह चंदेल, दिलीप अवस्थी, विनीत बाजपेई, अमित शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अर्पित मिश्र, गणेश शंकर गुप्ता, शैलेंद्र पटेल, अविनाश पाल, ऋषभ सिंह, पवन पांडे, बृजेश सिंह, रविकांत सिंह, उमेश कुमार ...