गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद। अटल वयो अभ्युदय योजना में जनपद के वृद्ध नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 50 वृद्धों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधि विषय पर कार्यशालाएं शामिल हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रदेश को लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। बताया कि जनपद में करीब 50 वृद्ध नागरिकों के मोतियाबिंद का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। साथ ही एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें डिमेंशिया, मोतियाबिंद व वृद्धावस्था से जुड़ी अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.