कोलकाता, मई 28 -- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। लगातार तीन बार बंगाल पर शासन करने वाली ममता बनर्जी की पार्टी अब सत्ता से बाहर है। इसके साथ ही बंगाल में कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। इन सबके बीच एक भाजपा सांसद ने बड़ा दावा करके सियासी खलबली मचा दी है। इस भाजपा सांसद का नाम है सौमित्र खान। सौमित्र खान ने दावा किया है कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के करीब 50 विधायक और 20 विधायक टूटने वाले हैं। उन्होंने आगे कहाकि यह सभी पार्टी के नेतृत्व से नाराज हैं और भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के बाद यह सबसे बड़ा झटका होगा। वहीं, यह भी अटकलें लगी हैं कि अगर हकीकत में ऐसा हुआ तो कहीं ममता बनर्जी का हाल भी उद्धव ठाकरे जैसा न हो जाए। महाराष्ट्र में क्या हुआ थाआइए सबसे पहले यह जान ...