50 वर्षीय अधेड़ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म
गुमला, जून 11 -- चैनपुर प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के केडेग पंचायत स्थित सोनाटोली गांव में एक 43 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश है। चैनपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और 50 वर्षीय नामजद अलरिक किंडो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना नौ जून की शाम करीब साज बजे की है।
घटना का विवरण पीड़िता की बहन द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उसकी 43 वर्षीय बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह घटना वाली शाम घर के पास स्थित ग्रोटो (प्रार्थना स्थल) के पास बैठी थी। वहां गांव की कुछ अन्य लड़कियां भी थीं। इसी दौरान केडेग तेतर टोली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.