अल्मोड़ा, मार्च 12 -- अल्मोड़ा। पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन जारी है। इसके तहत दन्या पुलिस ने जगह-जगह सत्यापनों की जांच की। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि जांच में एक मकान में बिना सत्यापन के किराएदार रखे मिले। कार्रवाई करते हुए मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा 50 बाहरी लोगों के सत्यापन भी किए। लोगों से शतप्रतिशत सत्यापन कराने और बिना सत्यापन किराएदार नहीं रखने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.