गिरडीह, दिसम्बर 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सरकारी स्तर पर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण का सिलसिला जारी है। ठंड से बचाव को लेकर उनके बीच पंचायत प्रतिनिधियों के हाथों कंबल का वितरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा अपने पंचायत के दो गांवों में शुक्रवार को 50 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल मिलने से वैसे लोगों में खुशी देखी गई। उप प्रमुख ने बताया कि दोंदलो पंचायत के खंभरा और ढिबरा गांव में कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कम कंबल मिलने पर सवाल भी खड़े किए हैं। कहा है कि इस बार सरकार के द्वारा कम कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसके कारण बहुत जरूरतमंदों को कंबल के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.