खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मोरकाही पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारियों को पचास लीटर शराब केसाथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया कि कार्रवाई में माड़र उत्तरी के सीता देवी को 40 लीटर देशी शराब के साथ व रुक्मीणि कुमारी को दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रियाअपनाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...