जहानाबाद, जून 2 -- रतनी, निज संवाददाता। एएलटीएफ जहानाबाद व परसबिगहा थाने के संयुक्त छापेमारी अभियान में न्यू बायपास रोड दरधा नदी के किनारे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थान पर शराब की खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद वहां पर छापेमारी कराई गई। छापेमारी के दौरान दो गैलन में रखा हुआ 50 लीटर महुआ शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। इस मामले में अज्ञात शराब संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- 50 लीटर महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर यहां पर शराब का धंधा किस व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...