जहानाबाद, जनवरी 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मसदपुर ग्राम में शराब को लेकर छापेमारी में 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही दो कारोबारी कमलेश पंडित एवं अभिमन्यु पंडित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान ग्राम थाना इमादपुर जिला भोजपुर के रूप में की गई है। साथ ही साथ इस दरमयान 3500 लीटर मीठा घोल को भी नष्ट किया गया है। परासी थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि मसदपुर के सोन दियारे में शराब का कारोबार हो रहा है। जिसके बाद पुलिस उक्त जगह पर पहुंची तो एक जगह से 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही साथ दो कारोबारी कमलेश पंडित एवं अभिमन्यु पंडित को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि ये दोनों सोन नदी पार कर इस क्षेत्र में शराब की सप्लाई करते थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.