गया, अप्रैल 20 -- बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैफगंज पुल के पास कार्रवाई करते हुए करीब 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि तस्कर शराब की खेप को कहीं ले जाने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने दबिश दी। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाह ने बताया कि प्लास्टिक के कंटेनरों में भरी शराब जब्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...