रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया गया। जिला क्षय रोग केंद्र पर कुल 50 लाभार्थियों को पोषण आहार किट प्रदान की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर ब्लॉक के 8 मरीज और स्वार ब्लॉक के 42 मरीज शामिल किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर किट का वितरण सुनिश्चित किया। यह वितरण कार्यक्रम सेवा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. सुफिया जफर एवं डॉ. मुसर्रत मुजीब के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह, डीपीपीएम कॉर्डिनेटर अखलाक अलीतथा जिला क्षय रोग केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...