50 लाख से सुधरेगी मिनी स्टेडियम पूरब पश्चिमशरीरा की सूरत
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- पश्चिमशरीरा कस्बा स्थित बदहाल मिनी स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है। इसके मल्टी परपज हॉल की मरम्मत, बाउंड्रीवाल व खेल प्रशिक्षक की तैनाती के लिए शासन ने बजट स्वीकृति कर कार्यदाई संस्था नामित कर दिया है। संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगी। पश्चिमशरीरा कस्बा स्थित दंगल ग्राउंड में 2007 में पूर्व परिवहन मंत्री आरके चौधरी ने मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया था। इसमें नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा सहित आसपास के 58 गांवों के खिलाड़ी खेलने के लिए आते थे। देखरेख के अभाव में बिल्डिंग बदहाल होने के अलावा यहां तैनात खेल प्रशिक्षक का अलीगढ़ तबादला हो गया। अब शासन ने मिनी स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल व अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए पचास लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति कर यूपी सिडको को कार्यदाई संस्था नामित कर दिया है। प्रभारी युवा कल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.