50 लाख रुपये के गांजा के साथ सीतापुर के तस्कर को पकड़ा
हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बरगदिया पुल के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बेनीगंज थाना पुलिस ने सीतापुर के आरोपित तस्कर को 50 लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरियावां पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया, एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर बेनीगंज पुलिस बुधवार की रात हरदोई सीतापुर मार्ग पर बरगदियापुल के पास वाहन चेक कर रही थी। तभी एक लग्जरी कार वहां से निकली। शक होने पर पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें कुछ संदिग्ध वस्तुएं प्रतीत हुईं। सीतापुर के थाना मिश्रिख क्षेत्र के भवानीपुर मजरा जलोपारा निवासी 27 वर्षीय उज्जवल से पूछताछ हुई तो उसने गांजे की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, गांजे की दुर्गंध दबाने के लिए गाड़ी में पर्याप्त मात्रा में सेंट डाल रखी थी। पुलिस ने जब आरोपित की कार से बरामद गांजा का वजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.